Sonbhadra News : बिना गुरु के शिक्षा से कोई नहीं बढ़ सकता है आगे - रामनिहोर यादव
सपा ने आज भारत के पूर्व राष्ट्रपति व भारत रत्न डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती जिला पार्टी कार्यालय में मनाई गई गया और संगोष्ठी का आयोजन किया गया साथ ही उपस्थित शिक्षकों को सपा जिलाध्यक्ष राम.....

sonbhadra
11:22 PM, September 5, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । सपा ने आज भारत के पूर्व राष्ट्रपति व भारत रत्न डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती जिला पार्टी कार्यालय में मनाई गई गया और संगोष्ठी का आयोजन किया गया साथ ही उपस्थित शिक्षकों को सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने सम्मानित किया। इससे पूर्व पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन की चित्र पर पुष्प अर्पित कर गोष्ठी का शुभारम्भ किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि "भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक ऐसे महान शिक्षक थे जिन्होंने खुद यह सुझाव दिया कि उनका जन्मदिन देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए और हर साल 5 दिसंबर को देश के लाखों स्कूलों कॉलेजों और विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार हम समाजवादियों द्वारा भी हर वर्ष शिक्षक दिवस मनाया जाता है। गुरु की कृपा से शिक्षा का ज्ञान से आत्मबोध अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होता है। बिना गुरु के शिक्षा से कोई आगे नहीं बढ़ सकता है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हमेशा शिक्षकों का सम्मान करने का काम किया है लेकिन केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है जिससे शिक्षा स्तर गिरता जा रहा है और गरीब परिवार के बच्चे अशिक्षित होते जा रहे हैं। भाजपा सरकार को गरीब के बच्चों से कोई लेना-देना नहीं है वह केवल वोट की राजनीति कर रही है जिसे समाजवादी पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और गरीबों की लड़ाई हमेशा लड़ती रहेगी।"
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष इं0 अजीत कुमार मौर्य ने कहा कि "जब से भाजपा सरकार बनी है शिक्षकों का अनदेखी कर रही है । इस भाजपा सरकार में शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। इसलिए हम सभी शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि हम लोग गांव-गांव जाकर गरीब तपके के लोगों को समझने का काम करें कि इस भाजपा सरकार में गरीबों का भला नहीं होने वाला है।"




