Sonbhadra News: अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र की मांग को लेकर निषाद पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
निषाद पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़ को उनके डाला बाड़ी स्थित आवास पर ज्ञापन सौंपा।

sonbhadra
6:58 PM, July 28, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र)। निषाद पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़ को उनके डाला बाड़ी स्थित आवास पर ज्ञापन सौंपा। इसमें मझवार, तुरैहा, निषाद, केवट, मल्लाह, कश्यप, बिंद, कहार, धीमर, मांझी, मछुआ समेत संबंधित जातियों को अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी करने की मांग की गई।
ज्ञापन में वर्ष 2016 एवं 2017 के शासनादेशों का प्रभावी अनुपालन, पात्र लोगों को अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र जारी करने तथा संबंधित समुदायों को अनुसूचित जाति के सभी संवैधानिक अधिकार और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद, प्रदेश महासचिव दयाशंकर निषाद, जिला संयोजक शिवेंद्र निषाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।




