Sonbhadra News : निषाद पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू, क्षेत्रीय कार्यालय चोपन में कैडर कार्यक्रम आयोजित
कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद के निर्देशानुसार निषाद पार्टी की क्षेत्रीय कार्यालय चोपन में कैडर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Whatsapp चैनल फॉलो करे !
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद के निर्देशानुसार निषाद पार्टी की क्षेत्रीय कार्यालय चोपन में कैडर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिकेत निषाद ने की, जबकि जिले के जिला प्रभारी अरविंद निषाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में जिला प्रभारी अरविंद निषाद ने नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई, वहीं समस्त पदाधिकारियों ने पुनः सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी की नीतियों एवं आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान जिले में निषाद पार्टी का सदस्यता अभियान आधिकारिक रूप से प्रारंभ किया गया। इस अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रदेश महासचिव दयाशंकर साहनी,जिला महासचिव फूलचंद चौधरी,संगठन जिलाध्यक्ष विजय साहनी,पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष साहनी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Sonbhadra News : भाजपा मंत्री द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणीसे नाराज कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
sonbhadra

Sonbhadra News : राहुल गांधी ने बिहार में बिताए 7 घण्टे, मगर प्रशासन ने उनके खिलाफ दर्ज कराया दो FIR
patana

Sonbhadra News : मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
sonbhadra

Sonbhadra News : कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी से सपा में उबाल, मंत्री विजय शाह को बर्खास्त कर गिरफ्तारी की मांग
sonbhadra

Sonbhadra News : शांति भंग में 8 लोगों पर कार्यवाही
sonbhadra

निजी कम्पनी से निकल रहे दुर्गंध युक्त गैस से नगरवासी त्रस्त, डाला नगर पंचायत अध्यक्ष ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन
sonbhadra