Sonbhadra News : रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता- रामनगर दुद्धी ने बभनी को 7 रनों से हराया,अनमोल बने "मैन ऑफ द मैच"
महुली के श्री राजा बरियार शाह खेल मैदान पर आयोजित हो रहे रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के नवें दिन दो रोमांचकारी मैच खेले गए


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
महुली के श्री राजा बरियार शाह खेल मैदान पर आयोजित हो रहे रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के नवें दिन दो रोमांचकारी मैच खेले गए

धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के श्री राजा बरियार शाह खेल मैदान महुली में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के नौवें दिन क्रिकेट प्रेमियों को दो रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहले मैच में बभनी ने पुनर्वास कॉलोनी को एकतरफा अंदाज में पराजित किया, जबकि दूसरे मुकाबले में आरसीसी रामनगर दुद्धी ने बभनी को कड़े संघर्ष में 7 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पुनर्वास कॉलोनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 51 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बभनी की टीम ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 3 ओवर में ही बिना किसी परेशानी के लक्ष्य हासिल कर लिया। बभनी के बल्लेबाज जमाल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए केवल 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्कों की मदद से 36 रन जड़ दिए। उनकी इस अविस्मरणीय पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में बभनी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आरसीसी रामनगर दुद्धी की टीम ने 8 ओवर में 4 विकेट खोकर 102 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सूरज ने 7 गेंदों पर 25 रन, अनमोल ने 6 गेंदों पर 22 रन तथा सुमित ने 5 गेंदों पर 18 रन की तेजतर्रार पारियां खेलीं।103 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बभनी की टीम 8 ओवर में 3 विकेट पर 97 रन ही बना सकी और रामनगर दुद्धी ने मुकाबला 7 रन से अपने नाम कर लिया। शानदार बल्लेबाजी के साथ एक विकेट लेने वाले अनमोल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
मुकाबलों में अंपायर की भूमिका जसवंत कुमार एवं आर्यन उर्फ विक्की ने निभाई। स्कोरिंग की जिम्मेदारी आयुष ने संभाली, जबकि अभिरंजन और विकास ने कमेंट्री से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
इस अवसर पर राजकपूर कनौजिया, संजय कुमार, राजा, ऋषि राज गोस्वामी, अंकित कुमार सहित सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबर
अपना जिला