Sonbhadra News : वेतन संकट पर भड़के एनएचएम कर्मी, दूसरे दिन भी काला फीता बांधकर जताया विरोध
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन आज लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। दो माह से वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र .......

काला फीता बांधकर प्रदर्शन करते एनएचएम कर्मी.....
sonbhadra
6:57 PM, May 19, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन आज लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। दो माह से वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल व चतरा पर काला फीता बांधकर शासन के खिलाफ रोष जताया और जल्द मांगें पूरी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह के आह्वान पर शुरू हुए इस सांकेतिक आंदोलन के तहत 18 मई से जिले भर के एनएचएम संविदा कर्मी विरोध दर्ज करा रहे हैं। कर्मचारी नियमित कार्य करते हुए हाथों में काला फीता बांधकर अपनी नाराजगी प्रकट कर रहे हैं।
संघ के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला ने कहा कि "लंबे समय से उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। समय पर वेतन न मिलने से संविदा कर्मियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, जिसके चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। यदि 20 मई तक शासन की ओर से वेतन भुगतान एवं अन्य मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो 21 मई से पूरे प्रदेश में “नो पे, नो वर्क” के तहत कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इसके बाद इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर जिले की अधिकांश स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।"
प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक प्रशांत दुबे, बीसीपीएम अखिलेश मौर्या, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार, संगठन मंत्री कामेश्वर राय, अजय पाल, स्टाफ नर्स कौशल्या देवी, सुनीता देवी, सतीश तिवारी, सुनील पांडेय, आरबीएसके टीम के आशीष चतुर्वेदी, ज्ञान प्रकाश चौबे सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।




