Sonbhadra News : नव निर्वाचित मण्डल अध्यक्षों का हुआ जोरदार स्वागत
विंढमगंज में भाजपा के नव निर्वाचित, दुद्धी मण्डल अध्यक्ष व विंढमगंज मण्डल अध्यक्ष का हुआ स्वागत

सोनभद्र
6:10 PM, December 31, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र) विकास खण्ड दुद्धी अंतर्गत विंढमगंज में नवनिर्वाचित विंढमगंज मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी और दुद्धी मंडल अध्यक्ष दीपक शाह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया।
मंगलवार को ग्राम पंचायत भवन विंढमगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष को मिठाई खिलाकर माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी, मंडल उपाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनीष मद्धेशिया, शक्ति केंद्र संयोजक नंदकिशोर गुप्ता, सुरेंद्र कुमार रावत, मंडल मंत्री रवि आर जायसवाल, दुद्धी मंडल के महामंत्री मोनू सिंह, सुरेंद्र अग्रहरि, राकेश कुमार गुप्ता, सुजीत तिवारी एवं सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




