Sonbhadra News : आदिवासी कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह टेकाम का पार्टी कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत
कांग्रेस ने सोनभद्र में आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति की है।गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र कार्यालय पर आदिवासी कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह ठेकाम का भव्य स्वागत किया गय

sonbhadra
4:03 PM, October 22, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र । कांग्रेस ने सोनभद्र में आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति की है। गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र कार्यालय पर आदिवासी कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह ठेकाम का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया ।
आदिवासी कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पार्टी में भरोसा करके जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरा किया जाएगा तथा आदिवासियों के हित व उनके संरक्षण के लिए काम किया जाएगा उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बिना एक्सप्रेस के को लेकर आदिवासी समाज काफी परेशान व भयभीत है वह भरोसा दिलाना चाहते हैं कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है और उनके हक व न्याय के लिए हमेशा लड़ाई लड़ती रहेगी ।
उन्होंने कहा कि सोनभद्र के आदिवासियों के हक-हकूक जल-जंगल-जमीन और आदिवासी के अधिकारों की लोकतांत्रिक रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करता रहूंगा ।
स्वागत करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज गोंड, वरिष्ठ नेता ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद, पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया की प्रदेश पदाधिकारी संगीता श्रीवास्तव, जगदीश मिश्रा, एडवोकेट श्रीकांत सरोज, पीसीसी सदस्य आशुतोष दुबे, श्रीकांत मिश्रा, दयाशंकर पाण्डे सेतराम केसरी, शीतला सिंह पटेल, चोपन ब्लाक के अध्यक्ष संतोष सिंह नेम पिछड़ा वर्ग के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, पारस गोंड, संजय सिंह गोंड, राम गनेश गोंड, राय सिंह बैगा, राज कुमार बैगा आदि लोग शामिल रहे ।




