Sonbhadra News : रात धान के खेत में रोते मिला नवजात बच्चा, पुलिस जांच में जुटी
लोगों ने तत्काल इसकी सूचना चुर्क चौकी व 112 नम्बर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात शिशु को कब्जे में लेकर बगल में एनम सेंटर में भेजवा दिया । बताया जा रहा नवजात बच्चा लड़का है।

sonbhadra
1:07 AM, October 17, 2026
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । नगर पालिका क्षेत्र के रौप सहिजन खुर्द में चंडिका माता मंदिर से 100 मीटर दूर रात धान के खेत में एक नवजात बच्चा मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिzका क्षेत्र के चंडिका माता मंदिर के आसपास लोग घरों में सोने की तैयारी कर ही रहे थे कि धान के खेत में एक नवजात बच्चे के रोने की आवाज सुनकर एक युवक अपने घर के बाहर निकल कर देखा तो खेत में एक नवजात बच्चा नग्न अवस्था में पड़ा था। युवक ने इसकी सूचना घर वालों और ग्रामीणों को दी। जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना चुर्क चौकी व 112 नम्बर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात शिशु को कब्जे में लेकर बगल में एनम सेंटर में भेजवाया, जहाँ से सम्बन्धित विभाग को सुपुर्द कर दिया गया। बताया जा रहा नवजात बच्चा लड़का है।
समाचार लिखे जाने तक नवजात बच्चे के माता-पिता का कोई पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




