Sonbhadra news : मां काली पीठ दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यसमिति गठित, डांडिया महोत्सव की तैयारियों पर मंथन
स्थानीय मां काली मंदिर परिसर में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव एवं डांडिया कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज(सोनभद्र)। स्थानीय मां काली मंदिर परिसर में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव एवं डांडिया कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मां काली पीठ दुर्गा पूजा समिति, विंढमगंज की नई कार्यसमिति का गठन किया गया। समिति गठन के बाद पूजा महोत्सव को भव्य, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि वर्ष 2026 में मां काली पीठ का दुर्गा पूजा महोत्सव 70वें वर्ष में प्रवेश करेगा। वर्ष 1956 में शुरू हुई दुर्गा पूजा की परंपरा आज भी क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था के साथ निरंतर जारी है। 70वें वर्ष के आयोजन को विशेष बनाने के लिए पूजा-पंडाल, धार्मिक कार्यक्रम, डांडिया महोत्सव, श्रद्धालुओं की सुविधा, प्रसाद वितरण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
नई समिति में मिली जिम्मेदारियां
समिति के संरक्षक मंडल में अशोक जायसवाल,विनोद जायसवाल,अरुण जायसवाल, संरक्षक,पप्पू गुप्ता,नन्दलाल केसरी,अरविन्द जायसवाल, ऋषिकेश जायसवाल, राकेश केशरी,मुन्ना केसरी, राम सकल जायसवाल,रामसकल जायसवाल,सुनिल गुप्ता एवं सियाराम गुप्ता को शामिल किया गया।
वहीं पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यसमिति सदस्यों में रविशंकर जायसवाल (अध्यक्ष), प्रवेश गुप्ता (संयोजक/प्रबन्धकर्ता),रोशन गुप्ता (प्रबन्धकर्ता) एवं राजीव रंजन तिवारी (कोषाध्यक्ष) के साथ पंकज गुप्ता,राजेश गुप्ता,सुमित राज भास्कर एवं सियाराम गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई।
सहयोगी एवं अन्य सदस्यगण में रविन्द्र जायसवाल उर्फ बाबू, उदय जायसवाल, किशोर पटवा, भूटन जायसवाल,अभिषेक प्रताप सिंह,संजय गुप्ता, किसलय मयूर,अशोक कुमार (एडवोकेट),शिवम् जायसवाल सहित अन्य सदस्यों की सहभागिता रहेगी।
बैठक में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आगामी धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में हरसंभव सहयोग देने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आयोजन को सफल बनाने में पूर्ण सहभागिता का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम के समापन के पश्चात महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरा आयोजन आपसी सौहार्द, धार्मिक आस्था और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि मां काली पीठ दुर्गा पूजा महोत्सव का 70वां वर्ष क्षेत्र के लिए विशेष अवसर है। सभी श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से इस ऐतिहासिक वर्ष के दुर्गा पूजा महोत्सव और डांडिया कार्यक्रम को यादगार बनाने का प्रयास किया जाएगा।
सम्बंधित खबर