Sonbhadra News : गुरमुरा कांड में नया मोड़, शव को एक्सरे के लिए भेजा गया वाराणसी
गुरमुरा कांड में नया मोड़ आ गया है । आज पुलिस ने शव को एक्सरे के लिए वाराणसी भेजा है ।

sonbhadra
10:36 PM, September 11, 2024
मंटू शर्मा/घनश्याम पांडे (संवाददाता)
डाला/चोपन (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में मंगलवार की देर शाम जवारीडाड़ से बाजार कर घर वापस लौट रहे 24 वर्षीय युवक राकेश गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता निवासी गुरमुरा की अज्ञात हमलावरों द्वारा धारदार हथियार से हत्या करने के मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर चोपन पुलिस अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार मृतक युवक जवारीडाड़ से साप्ताहिक बाजार कर मोटरसाइकिल से वापस अपने घर जा रहा था । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों द्वारा उसे रोक कर अचानक चाकू से वार कर घायल कर दिया गया । आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों द्वारा निजी साधन से उपचार के लिए चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया । जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । सूचना मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह समेत चोपन व अन्य थाने की पुलिस फोरेंसिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जाचं में जुट गई। फिलहाल पुलिस घटना का हर एंगिल से जाचं कर रही है।
चर्चा है कि लगभग एक माह पूर्व मृतक की दुकान पर कुछ बाहरी लोगों से विवाद हुआ था । लोग घटना को उसी से जोड़कर देख रहे हैं । घटना के बाद चर्चा तो यह भी है कि घटना वाले दिन गोली की तेज आवाज भी सुनी गई थी । जिसके बाद लोग वहां पहुंचे तो युवक घायल अवस्था में पड़ा था और हमलावर भाग गए थे।
इस संबंध में चोपन थाना निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि मृतक के पिता ओमप्रकाश की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश की जा रही है उन्होंने कहा कि मृतक के पेट व सीने में चाकू से हमला किया गया है पीछे गोली लगने की संभावना है। एक्स-रे के लिए वाराणसी शव को भेजा गया है। एक्स-रे रिपोर्ट आने बाद ही गोली लगने की पुष्टि हो पाएगी ।




