Sonbhadra News : प्रभातफेरी मामले में नया खुलासा, एक शिक्षामित्र के भरोसे चल रहा स्कूल
दुद्धी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मंगरदहा पहाड़ी (बीड़र) में राष्ट्रीय पर्व के दिन प्रभात फेरी में अकेले बच्चों को भेजे जाने के मामले में नयी जानकारी सामने आई है।

फाइल फोटो
sonbhadra
6:28 PM, August 18, 2026
- बच्चों के पढ़ाई को लेकर उठा सवाल
शांतनु कुमार
सोनभद्र । दुद्धी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मंगरदहा पहाड़ी (बीड़र) में राष्ट्रीय पर्व के दिन प्रभात फेरी में अकेले बच्चों को भेजे जाने के मामले में नयी जानकारी सामने आई है। ABSA प्रेम शंकर राम के मुताबिक उक्त विद्यालय में कोई भी स्थायी टीचर नहीं है, एक शिक्षामित्र के भरोसे स्कूल चल रहा है। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि जब राष्ट्रीय पर्व में टीचर अकेले होने की वजह से बच्चों के साथ नहीं आ सके तो स्कूल में पढ़ाई कैसे होती होगी।
एक तरफ सरकार सरकारी स्कूलों में सुविधाएं बढ़ा रही है लेकिन जब स्कूल ही शिक्षक विहीन रहेगा तो कैसे पढ़ेंगे बच्चे- बढ़ेंगे बच्चे।
आपको बता दें कि यही कारण है कि कई विद्यालय के Gen-Alfa बच्चे अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर आ जा रहे हैं।
ऐसे में प्रशासन को पूरे जनपद में उन विद्यालयों को चिंहित करना चाहिए जहाँ बन्द विद्यालय यानी शिक्षक विहीन स्कूल हो। साथ ही ऐसे विद्यालयों को भी चिंहित करना चाहिए जहाँ बच्चों के सापेक्ष ज्यादा टीचर हैं, उन्हें बन्द विद्यालय में भेजकर स्कूल को ढंग से संचालित करना चाहिए।
बहरहाल प्रभातफेरी का मामला जनपद न्यूज Live ने उठाया तो ABSA ने अध्यापकों से स्पष्टीकरण जारी कर जबाब मांगा है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या स्पष्टीकरण मात्र से सिस्टम सुधर जायेगा। जरूरत है बेहतर करने के इच्छा शक्ति की, क्योंकि हकीकत यह है कि हर कोई सिर्फ नौकरी कर रहा है।




