Sonbhadra News : आरबीएस फुटबॉल कमेटी के पदाधिकारियों की नई सूची जारी,ग्राम प्रधान ने की अध्यक्षता
राजा बरियार शाह खेल मैदान पर आयोजित बैठक में नए सदस्यों के चयन के साथ अन्य बिंदुओं पर हुई चर्चा

सोनभद्र
5:35 PM, December 23, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। दुद्धी ब्लॉक के महुली राजा बरियार शाह खेल मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन सम्बन्धी एक आवश्यक बैठक आहूत की गई ।बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान महुली व आरबीएस फुटबॉल कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविन्द जायसवाल ने की।
पिछली बैठक में पूर्व कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया था जिसमें आंशिक संशोधन किया गया है। बैठक में खेल मैदान के बेहतर प्रबंधन और आगामी आयोजनों पर विस्तृत चर्चा हुई तथा नई कमेटी के पदाधिकारियों का चयन भी किया गया।जिसमें सर्वसम्मति ने ग्राम प्रधान अरविन्द जायसवाल को अध्यक्ष बनाया गया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र कनौजिया,अमित कन्नौजिया,राजनाथ गोस्वामी,पंकज गोस्वामी चुने गए है।कमेटी का उपाध्यक्ष विवेक कन्नौजिया,मुकेश कन्नौजिया, पंकज कन्नौजिया,विकास कन्नौजिया, अमरेश कन्नौजिया को बनाया गया है।
कोषाध्यक्ष लक्ष्मी हार्डवेयर के प्रोपराइटर कमलेश कुमार कनौजिया तथा सचिव कमलेश विश्वकर्मा को बनाया गया है। कमेटी का प्रवन्धक कलामुद्दीन सिद्धिकी, मनोज कुमार कनौजिया,सकरार आलम,बुन्देल चौबे,विनोद कन्नौजिया, संजय कन्नौजिया, तथा राकेश कन्नौजिया बनाए गए हैं।
प्रोटेस्ट कमेटी में दिलीप कन्नौजिया, राजकिशोर कनौजिया, राजकपूर कनौजिया,श्यामबिहारी, मनिष कुमार शामिल किए गए हैं।मेश की जिम्मेदारी अमानुल्लाह तथा अनुप कुमार को दी गई है।
समिति के मुख्य संरक्षक अजय कुमार रजक(परिवहन मंत्रालय भारत सरकार)बनाए गए हैं।




