Sonbhadra News : जिलाधिकारी की नई पहल, गांव-गांव गूंज रही मौसम की चेतावनी
जनपद में 29 एवं 30 मई को संभावित तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर पूरे जिले में.....

जिलाधिकारी चर्चित गोंड.....
sonbhadra
3:58 PM, May 29, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• डीएम चर्चित गौड़ की नई पहल, गांव से लेकर शहर तक मुनादी और लाउडस्पीकर से लोगों को किया जा रहा जागरूक
सोनभद्र । जनपद में 29 एवं 30 मई को संभावित तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर पूरे जिले में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि खराब मौसम के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।
जिलाधिकारी की पहल पर जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों और नगर पंचायतों में पंचायत भवनों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों और प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा संबंधी पोस्टर एवं बैनर लगाए जा रहे हैं। वहीं लाउडस्पीकर, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, टोल प्लाजा और डायल-112 वाहनों के माध्यम से लगातार लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की जा रही है। गांव-गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को चेतावनी दी जा रही है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले स्थानों से दूर रहें तथा अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। प्रशासन द्वारा विशेष रूप से किसानों, पशुपालकों और मजदूरों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि "सुरक्षा ही बचाव का सबसे बड़ा माध्यम है। आकाशीय बिजली और तेज आंधी के दौरान सुरक्षित भवनों में शरण लें तथा मोबाइल और विद्युत उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करें। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 112 एवं 1077 पर सूचना दें।"




