Sonbhadra News : नपा बोर्ड की बैठक में नए गृहकर प्रस्ताव को मिली मंजूरी
पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद के सभागार में सम्पन्न हुई। इस दौरान नगर पालिका बोर्ड ने जहाँ नए गृहकर के प्रस्ताव को मंजूरी दी, वहीं नगर की सड़कों को जाम से मुक्त कराने..

नगर पालिका के बॉर्ड की बैठक के दौरान चेयरमैन रूबी प्रसाद व अन्य
sonbhadra
8:46 AM, January 11, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• 11 करोड़ रूपये से होगा नगर का सर्वांगीण विकास
सोनभद्र । शुक्रवार को जिले की एकमात्र पालिका बोर्ड की बैठक नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद के सभागार में सम्पन्न हुई। इस दौरान नगर पालिका बोर्ड ने जहाँ नए गृहकर के प्रस्ताव को मंजूरी दी, वहीं नगर की सड़कों को जाम से मुक्त कराने के लिए पटरियों से अतिक्रमण हटाने और वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित करने पर भी सहमति बनी।
बोर्ड की बैठक के दौरान नगरीय क्षेत्र के सभी आवासीय, व्यावसायिक भवनों और अर्द्धनिर्मित प्लाटों का जीआईएस सर्वे के बाद उन पर प्रति वर्ग फीट के आधार पर मूल्यांकन नए सिरे से कर लागू होगा। शुक्रवार को हुई बोर्ड की बैठक में सभी सदस्यों ने इस पर सहमति जताई। बोर्ड की बैठक में नगर की सड़कों को जाम से मुक्त कराने के लिए पटरियों से अतिक्रमण हटाने और वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित करने पर भी सहमति बनी। राज्य वित्त, 15वां वित्त आयोग के टाइड व अनटाइड ग्रांट में उपलब्ध धनराशि और विभिन्न योजनाओं में अवशेष कुल 11 करोड़ की धनराशि के सापेक्ष नगर के सभी वार्डों में विकास कार्यों से संतृप्त करने के लिए कार्ययोजना की स्वीकृति दी गई। निकाय सीमा में सम्मिलित सभी सरकारी भूमि, तालाबों को निकाय के प्रबंधन में हस्तगत करने, नगर में पेयजल की व्यवस्था के लिए नए बोरिंग व टंकी आदि की स्थापना, जलनिकासी के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर कवर्ड नाला निर्माण, अवैध अतिक्रमण हटाने, वेंडिंग जोन निर्धारण, फूड स्ट्रीट हब आदि विषयों पर भी चर्चा की गई। वहीं इस वित्तीय वर्ष में अब तक विभिन्न मदों में कराए गए कार्यों की सूची बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहीं चेयरमैन रूबी प्रसाद ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर का सर्वांगीण विकास करने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा जताई।
बैठक में बैठक में ई0ओ0 विजय कुमार यादव सहित सभी वार्डों के सदस्यगण मौजूद रहे।




