नवागत अधिशासी अधिकारी ने नगर के वार्ड नंबर 8 में निरीक्षण कर समस्याओं को आम जनता से जाना एवं समाधान का आश्वासन दिया , डाला बाजार में पटरी किनारे जल जमाव की निकासी के लिए आश्वासन दिया गया,प्राथमिक विद्यालय रेक्सहवा के पास लगे पानी टंकी से जल जमाव की समस्या का समाधान व सिंह लाल के घर के सामने से गणेश पांडे की पुलिया तक गड्ढा युक्त सड़क को पाटने का भी आश्वासन दिया एवं सेक्टर बी स्थित शंकर जी के मंदिर के पास पानी टंकी का हफ्तों से खराब समरसेबल को भी तत्काल चालू कराया, वार्ड में सभी सफाई कर्मी सुपरवाइजर अपने कार्य पर मौजूद पाए गए। मौके पर किशन कुमार सुपरवाइजर, संतोष कुमार सुपरवाइजर,भोला ठाकुर,रामू,सुरेश कुमार मौजूद रहे ।