Sonbhadra News :नवागत सीओ ने किया थाने का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
नवागत सीओ ने किया थाने का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

sonbhadra
8:18 PM, July 2, 2026
नवागत सीओ ने किया थाने का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
दुद्धी (सोनभद्र)।क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से नवागत क्षेत्राधिकारी (सीओ) विनय प्रभाकर साहनी ने गुरुवार को दुद्धी कोतवाली एवं महिला थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न पटलों का रखरखाव देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।थाना परिसर में पहुँचते ही क्षेत्राधिकारी ने महिला हेल्प डेस्क, आगंतुक कक्ष, और विभिन्न अभिलेखों (रजिस्टरों) की गहनता से जाँच की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि थाने आने वाली हर पीड़ित की बात को संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ सुना जाए। मामलों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से कोतवाली दुद्धी के प्रभारी निरीक्षक (इंस्पेक्टर) डीके सिंह और महिला थाना प्रभारी संतु सरोज अपनी टीम के साथ मौजूद रहीं। सीओ ने पुलिस बल को क्षेत्र में 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का टास्क सौंपा।




