Sonbhadra News :सोनभद्र में नया सर्किल रेट जारी, 25 जुलाई तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका
सोनभद्र में नया सर्किल रेट जारी, 25 जुलाई तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

AI जनरेटेड बैनर ----
sonbhadra
7:30 PM, July 15, 2026
सोनभद्र में नया सर्किल रेट जारी, 25 जुलाई तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका
दुद्धी,सोनभद्र। जिला प्रशासन ने जनपद का नया संशोधित सर्किल रेट जारी कर दिया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने बताया कि नए सर्किल रेट की सूची जारी कर आम जनता से आपत्तियां मांगी गई हैं। प्रभावित लोग आगामी 25 जुलाई तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 1 अगस्त से बैनामे की नई दरें पूरी तरह लागू हो जाएंगी, जिससे जमीन खरीदना और महंगा हो जाएगा।
दुद्धी क्षेत्र के खरीदारों को झटका-
अपर जिलाधिकारी के अनुसार, नया सर्किल रेट पूरे जिले में प्रभावी होगा। दुद्धी तहसील क्षेत्र के आवासीय, व्यावसायिक और कृषि भूमि के दामों में इस संशोधन से बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जो लोग लंबे समय से जमीन की रजिस्ट्री कराने की योजना बना रहे हैं, उन पर इसका सीधा वित्तीय असर पड़ेगा। 1 अगस्त के बाद से नए मूल्यांकन के आधार पर ही स्टांप ड्यूटी और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा।
तहसील स्तर पर सूची चस्पा, यहाँ दर्ज कराएं आपत्ति -
प्रशासन ने नए सर्किल रेट की प्रस्तावित सूची को दुद्धी सहित सभी तहसीलों, सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों और कलेक्ट्रेट के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया है। आम नागरिक अपनी तहसील में जाकर विस्तृत सूची देख सकते हैं। यदि किसी को जमीन के मूल्यांकन या नई दरों पर कोई आपत्ति है, तो वह 25 जुलाई की शाम तक लिखित रूप में अपनी आपत्ति अपर जिलाधिकारी कार्यालय में दर्ज करा सकता है। निर्धारित समय के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।




