Sonbhadra news : नए सहायक आयुक्त संजय कुमार वर्मा ने संभाला कार्यभार
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक संजय कुमार वर्मा ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और बीपैक्स सचिवों ने उनका स्वागत किया।

sonbhadra
4:45 PM, August 6, 2026
मारकुंडी (सोनभद्र)। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक संजय कुमार वर्मा ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और बीपैक्स सचिवों ने उनका स्वागत किया।
कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को किसानों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।




