Sonbhadra news : आरंगपानी में नेटवर्क समस्या ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आरंगपानी के छत्ताकरम टोला व ग्राम पंचायत चैरी के ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।

sonbhadra
5:03 PM, September 7, 2026
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र)। विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आरंगपानी के छत्ताकरम टोला व ग्राम पंचायत चैरी के ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। बताया गया कि न तो यहां पर जिओ का नेटवर्क पकड़ता है और नहीं एयरटेल का न ही बीएसएंनएल का जिससे उन्हें काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है।रात के समय जरूरी सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाता है इमरजेंसी कॉल जैसे 112 व 108 नंबर एंबुलेंस का भी फोन नहीं लगता है जिससे वहां की गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी वगैरह कराने में भी दिक्कत होती है। समाजसेवी राजू कुमार गुप्त के नेतृत्व में चैरी व आरंगपानी के ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से आंशिक प्रदर्शन्न किया और जिलाधिकारी आकृष्ट कराते हुए मांग की है जल्द से जल्द वहां पर नेटवर्क बहाल करवाया जाये जिससे वहां के लोगों को नेटवर्क की सुविधा मिल सके । प्रदर्शन में मुख्य रूप से युवा समाज सेवी राजू कुमार गुप्त,अभय पटेल ,राजेश कुमार, आरपी सिंह, महेंद्र खरवार, शंभू नाथ गोड़ , विजय शंकर ,कामेश्वर खरवार, राजू प्रजापति ,उपेंद्र कुमार कुशवाहा, अजय कुमार,बेचन राम,बहादुर ,रोहित , मुन्ना कुशवाहा, कमलेश कुमार, विनोद कुमार, उत्कर्ष गुप्ता,आदि मौजूद रहे।




