Sonbhadra News : प्राथमिक विद्यालय कोन में उत्साह के साथ मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती
प्राथमिक विद्यालय कोन में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 'पराक्रम दिवस' के रूप में धूमधाम से मनाई गई।

sonbhadra
6:42 PM, January 23, 2026
पी0 के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । स्थानीय कस्बे स्थित प्राथमिक विद्यालय कोन में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 'पराक्रम दिवस' के रूप में धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के शिक्षकों द्वारा नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. इस अवसर पर सहायक अध्यापक रितेश जायसवाल, सहायक अध्यापिका मनीषा जायसवाल और आंगनबाड़ी कार्यकर्ती जया जायसवाल उपस्थित रहीं. शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को नेताजी के जीवन संघर्ष और देश की आजादी में उनके अतुलनीय योगदान के बारे में विस्तार से बताया.
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया,शासन के निर्देशानुसार विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के लिए विद्यालय में निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई. स्कूली बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ नेताजी के चित्र बनाए और उनके प्रसिद्ध नारों को अपनी कला के माध्यम से प्रदर्शित किया. विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत होती है इसके अलावा बसंत पंचमी पर विद्यालयों समेत क्षेत्र में सरस्वती पूजा का धूम रहा। सरस्वती पूजा ने बच्चों ने बड़े ही धूमधाम से पूजन अर्चन किया।




