Sonbhadra News : मिटिहिनिया पूर्वी में निर्विरोध कोटेदार बनी नीतू वियार
बुधवार को विभागीय आदेश के क्रम में ग्राम प्रधान अजय कुमार कुशवाह के अध्यक्षता में बतौर चुनाव अधिकारी/एडीओ पंचायत सुनील पाल नेतृत्व में चुनाव सम्पन्न कराया गया ।

कोटेदार के चुनावी प्रक्रिया में उपस्थित जनता व अधिकारी
sonbhadra
9:07 PM, February 5, 2025
पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
◆ डेढ़ वर्ष से एक कोटेदार के सहारे हो रहा था खाद्यान्न वितरण
कोन (सोनभद्र) । विकास खण्ड कोन के ग्राम पंचायत मिटिहिनिया में खाली चल रहा पूर्वी कोटेदार के नियुक्ति लिए बुधवार को विभागीय आदेश के क्रम में ग्राम प्रधान अजय कुमार कुशवाह के अध्यक्षता में बतौर चुनाव अधिकारी/एडीओ पंचायत सुनील पाल नेतृत्व में चुनाव सम्पन्न कराया गया । जिसमें नीतू देवी पत्नी दिनेश कुमार वियार को ग्रामीणों द्वारा सर्वसम्मति से कोटेदार नियुक्ति हेतु प्रस्ताव पास किया गया।
जानकारी के अनुसार मिटिहिनिया पूर्वी के कोटेदार बर्दी प्रसाद उरांव को अनियमितता के शिकायत पर डेढ़ वर्ष पहले ही बर्खास्त कर दिया गया था तब से पद रिक्त था,आठ माह पहले भी चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई थी परन्तु गहमागहमी व कोरम पूर्ति के अभाव में चयन नहीं हो पाई थी ,जिसके चयन हेतु बुधवार को पुनः नियमानुसार चयन कि प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें ग्राम पंचायत के दो लोगों ने शुरुआत में दावेदारी किया परन्तु बाद में सभी एक सहमत होकर नीतू देवी को कोटेदार हेतु सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया जिसकी पुष्टि चुनाव अधिकारी एडीओ पंचायत ने किया। चुनाव अधिकारी एडीओ पंचायत सुनील पाल ने बताया कि आजिविका समूह में कोई भी वैध नहीं पाये जाने पर नीतू का चयन ग्रामीणों द्वारा किया गया, इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी अविनाश पटेल, ग्राम प्रधान अजय कुशवाहा, ददन भारती,समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहे।




