Sonbhadra News : भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच NEET परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
जनपद में रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2026 भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
शांतनु कुमार
सोनभद्र। जनपद में रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2026 भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
परीक्षा की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा पूरी तरह से मुस्तैद नजर आए l
जनपद में चार परीक्षा केंद्रों पर कुल 1614 छात्रों को नामित किया गया था जिनमें से परीक्षा में 1480 अर्थात 91.7 प्रतिशत परीक्षार्थी सम्मिलित हुए l
परीक्षा में सम्मिलित छात्रों ने बताया कि इस बार का भौतिक शास्त्र एवं रसायन शास्त्र का पर्चा पिछले बार के मुकाबले में थोड़ा कठिन था जबकि शेष में दिक्कत नहीं थी l छात्रों ने सुरक्षा व्यवस्था के प्रति संतोष जताया और शासन को धन्यवाद दिया यद्यपि उन्होंने कहा कि पेपर लीक नहीं होना चाहिए इससे मानसिक तनाव बढ़ जाता है l कुल मिलाकर व्यवस्थाओं के प्रति छात्रों ने संतुष्टि जताई l
छात्रा तनिष्का यादव ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पूर्व के मुकाबले में इस बार ज़्यादा अच्छी थी l उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया तथा कहा की इस बार सभी सुविधाएं अच्छी थीं l उन्होंने कहा की पेपर अच्छा था l
छात्र सर्वेश कुमार गुप्ता ने कहा कि पेपर बहुत अच्छा गया है l उन्होंने कहा कि भौतिक शास्त्र और रसायन शास्त्र का पर्चा थोड़ा कठिन था लेकिन बायोलॉजी का पर्चा अपेक्षाकृत आसान था l सुरक्षा व्यवस्था अच्छी थी तथा पिछली बार के मुक़ाबले पेपर थोड़ा कठिन था l सर्वेश ने कहा कि अचानक पेपर लीक की सूचना पर तनाव हुआ था लेकिन फिर अपने आप को संभाला और सब कुछ ठीक रहा l
छात्र ज्योति मौर्या ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं और सुरक्षा व्यवस्था अच्छी बताया साथ ही कहा कि पर्चा भी अच्छा हुआ है l