Sonbhadra News : एलपीजी कालाबाजारी पर नकेल, गैस एजेंसियों की होगी कड़ी निगरानी - डीएम
रसोई गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है.....

डीएम बद्रीनाथ सिंह.....
sonbhadra
7:59 PM, March 13, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी आदि की सुचारू आपूर्ति जारी किया आवश्यक दिशा निर्देश
• भ्रम फैलाने वाले मीडिया प्लेटफार्म के मैसेज तथा वीडिओ आदि की जाये कड़ी निगरानी - जिलाधिकारी
• राजस्व विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग तथा तेल कम्पनियों के नोडल अधिकारियों के साथ पुलिस व प्रशासन के अधिकारी रहे भ्रमणशील - डीएम
सोनभद्र । रसोई गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।
इस संबंध में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने बताया कि जनपद में सुचारू रूप से पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी आदि की आपूर्ति हेतु सचिव गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्देश प्राप्त हुआ है किं पेट्रोलियम पदार्थों के सूचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जाये, पेट्रोल/डीजल की उपलब्धता के सम्बन्ध में कोई समस्या नहीं है। इसके सम्बन्ध में जनमानस को अवगत कराया जाए और एलपीजी के सम्बन्ध में भारत सरकार द्वारा अस्थाई रूप से घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है उन्होने कहा कि अतिरिक्त पारदर्शी वितरण हेतु ओटीपी के माध्यम से रिफिल डिलीवरी की व्यवस्था की जा रही है। भ्रम फैलाने वाले न्यूज चैनलों/सोशल मीडिया प्लेटफार्म के मैसेज तथा वीडिओ आदि पर कड़ी निगरानी की जाये। यह सुनिश्चित किया जाये कि गैस सिलेण्डर के वितरण की व्यवस्था के कम में कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। गैस सिलेण्डर ले जाने वाले वाहनों को जनपदों में पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जायें। गैस एजेन्सियों से किसी भी प्रकार की कालाबाजारी/अवैध बिक्री को रोकने हेतु आवश्यक कदम उठाये जायें एवं गैस एजेन्सियों पर सामान्य वितरण हेतु सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाये ताकि ग्राहको को नियमानुसार सिलेण्डर उपलब्ध हो सके। राजस्व विभाग खाद्य एवं रसद विभाग तथा तेल कम्पनियों के नोडल अधिकारियों के साथ प्रशासन व पुलिस के अधिकारी भ्रमणशील रहें।



