Sonbhadra news : चोपन ब्लाक में त्रिस्तरीय चुनाव के मद्देनजर किया गया आवश्यक बैठक
चोपन ब्लाक में त्रिस्तरीय चुनाव के मद्देनजर आवश्यक बैठक किया गया

sonbhadra
7:21 PM, September 26, 2025
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन/सोनभद्र । शुक्रवार को चोपन ब्लाक में त्रिस्तरीय चुनाव के मद्देनजर आवश्यक बैठक किया गया जिसमें भाजपा निवर्तमान जिला अध्यक्ष अजित चौबे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे जहां श्री चौबे जी द्वारा भाजपा सरकार की अनगिनत योजनाओं के बारे में बताया गया व आगामी चुनाव के बारे में लोगों को घर घर जाकर वर्तमान वोटर लिस्ट को सुधरवाने पर जोर दिया गया और सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया।
वहीं इस मौके पर भाजपा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, जिला प्रतिनिधि सुनील सिंह, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप अग्रवाल,भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजय केशरी,बृजेश पांडेय, उमेश पटेल, मण्डल अध्यक्ष ओबरा शिवनाथ जायसवाल, रामदुलारे खरवार ,राम प्रताप केवट, सुरेन्द्र मौर्य, धर्मेन्द्र जायसवाल ,तेजवन्त पाण्डेय , मोहित सिंह पटेल ,राहुल प्रताप सिंह,धर्मशीला देवी,रेशमी सिंह , आरती चौबे रामलाल अगरिया इत्यादि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।




