Sonbhadra News : करंट की चपेट में आने से एन.सी.एल कर्मी की मौत
इसी दौरान पाइप में उतरे करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। आवासीय परिसर के लोग उन्हें तुरंत अटल अस्पताल बीना ले पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

sonbhadra
8:33 PM, October 30, 2026
संजय भारती (संवाददाता)
शक्तिनगर (सोनभद्र) । बीना पुलिस चौकी क्षेत्र आवासीय परिसर में एक एन सी एल कर्मी की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना शुक्रवार दोपहर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार एन.सी.एल बीना कर्मी अमरेंद्र सिंह (49) अपने अवास पर गाड़ी धोने के लिए पानी की मोटर चालू कर अपनी गाड़ी धो रहे थे। इसी दौरान पाइप में उतरे करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। आवासीय परिसर के लोग उन्हें तुरंत अटल अस्पताल बीना ले पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। मृतक अपने पीछे तीन पुत्रियों को छोड़ गया है ।




