Sonbhadra News : नवरात्रि की धूम-भगवा झंडे से पटा महुली क्षेत्र, भक्तिमय हुआ इलाका

आगामी रामनवमी पर्व पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बावत खेल मैदान महुली में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई जिसमें

news-img

सोनभद्र

8:26 PM, March 25, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)

विंढमगंज (सोनभद्र)।  चैत्र नवरात्र पर अखाड़ा समिति के द्वारा महुअरिया रेलवे स्टेशन से लेकर महुली बस स्टैंड तक रांची रींवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग 2 किलोमीटर में रोड के दोनों तरफ भागवा तिरंगा के साथ-साथ पूरे बाजार में भगवा रंग के कपड़े का पतंगी बांधकर दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि हमारी समिति बीते कई वर्षों से लगातार चैत नवरात्र पर एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ-साथ पूरे महुली कस्बे  को भगवा कलर के झंडा व पतंगी  से सजाया जाता है जिसके कारण पूरा कस्बा भगवामय व भक्ति में खो जाता है। रामनवमी के पर्व पर इस बार राजा बरियार शाह  खेल मैदान पर शुक्रवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को भव्यता दी जाएगी। साथ साथ कलाकार अपनी कला कौशल का प्रदर्शन करेंगे।आस-पास के गांव की अखाड़ा समिति महुली खेल मैदान में एकत्रित होगी।

 पर्व पर समिति के समस्त पदाधिकारियों के द्वारा महुली ग्राम पंचायत के रेलवे स्टेशन तिराहे से लेकर फुलवार पहुँच मार्ग तक व विभिन्न मार्गों से होकर गुजरने वाली रामनवमी की महावीरी झंडा व अपनी कला का प्रदर्शन  करने वाले खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित करने का काम किया जाएगा ।

संरक्षक मण्डल के अरविन्द जायसवाल (ग्राम प्रधान महुली,वीरेन्द्र चौधरी (मण्डल अध्यक्ष विंढमगंज) तथा शिवदास शर्मा ने संयुक्त रूप से  बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम तथा माता जानकी की भेष-भूषा धरे आगामी नवमी तिथि  के दिन रथ पर पूरे साज-सज्जा के साथ "एक ही नारा एक ही नाम, जय श्रीराम जय श्रीराम" के नारों के साथ महावीरी झंडा के साथ-साथ पूरे कस्बे में भ्रमण कराया जाएगा।

 अखाड़ा समिति  ने बताया कि हम समिति के नौजवान युवा पीढ़ी के द्वारा आगामी रामनवमी के पर्व पर निकलने वाले भव्य महावीरी झंडा व जुलूस में जगह-जगह पर जलपान, मिष्ठान व प्रसाद का वितरण कराने की भी व्यवस्था की गई है। नवमी तिथि को निकलने वाले झांकी व जुलूस में तथा आयोजित कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्य, पदाधिकारी स्थानीय प्रशासन के साथ मिलजुल कर निगरानी भी करेंगे।

बैठक का हुआ आयोजन-

इसी क्रम में आज बुधवार को खेल मैदान महुली में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई।बैठक में रामनवमी के दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बावत तैयार की गई रूपरेखा पर गहन मन्त्रणा की गई।रामनवमी के दिन निकलने वाली शोभायात्रा के लिए रूट मैप तैयार की गई जिसके अनुसार रामभक्तों का कारवां महावीरी झंडे के साथ चिन्हित मार्ग से भ्रमण करते हुए खेल मैदान में पहुँचेगी।

इस मौके अखाड़ा समिति के अध्यक्ष राजेश शर्मा,ग्राम प्रधान अरविन्द जायसवाल,मनोज कन्नौजिया,वीरेंद्र चौधरी, अमित कन्नौजिया,विवेक कन्नौजिया, भगवान दास,प्रदीप जायसवाल,राजू,नन्दलाल गुप्ता, अमरेश कन्नौजिया,अनुज कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.