Sonbhadra News : "गुप्तकाशी फाउंडेशन" द्वारा आयोजित हुआ राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम
विकास खण्ड दुद्धी के शिवम इंटर कालेज महुली में गुप्तकाशी फाउंडेशन द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शिवम इंटर कालेज में आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम
सोनभद्र
9:44 PM, October 26, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
विंढमगंज(सोनभद्र)।गुप्तकाशी फाउंडेशन द्वारा संचालित राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत किशोरियों को प्रशिक्षित किया गया। विकास खण्ड दुद्धी अंतर्गत शिवम इंटर कालेज महुली में प्रशिक्षकों ने किशोरियों के किशोरावस्था में आने वाले परिवर्तन जिसमें मासिक धर्म तथा अनियमितताओं के कारण उत्पन्न वाले परेशानियों से बचाव,बढ़ती उम्र में अचानक होने वाले परिवर्तनों में असमानता एवं सजगता के अभाव में उतपन्न होने वाले विभिन्न रोग सिस्ट गांठ,कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर,यूट्रस कैंसर इत्यादि के प्रति कैसे सचेत रहें, प्रशिक्षित किया।प्रशिक्षण के दौरान डॉ मनोज कुमार, एएनएम निशा,अंजली, सन्ध्या पांडेय तथा आनन्द कुमार यादव उपस्थित रहे।संस्था के संस्थापक शम्भूनाथ मौर्य ने बताया कि यह एनजीओ द्वारा संचालित गुप्त काशी फाउंडेशन जिसका उद्देश्य शिक्षा स्वास्थ्य तथा पर्यावरण के प्रति लोगों को प्रेरित करना है।ग्रामीण क्षेत्र जहाँ जागरूकता के अभाव के कारण महिलाए -पुरुषों को रोग विमारियों का ससमय जानकारी तथा उसका सम्पूर्ण उपचार का ज्ञान नही मिल पाता,ऐसे लोगों तथा इलाकों को हमारी संस्था जागरूक कर उन्हें प्रशिक्षित करती है।इसके पूर्व कादल,झारो,रेनुकूट समेत कई स्थानों पर प्रशिक्षण कार्य किया गया।




