Sonbhadra News : छात्र-छात्राओं की आवाज बनेगा राष्ट्रीय छात्र संगठन - अंशु गुप्ता
आज राष्ट्रीय छात्र संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता के जनपद सोनभद्र प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हॉउस में भव्य स्वागत किया।

sonbhadra
10:58 PM, October 18, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• सोनभद्र आगमन पर कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हॉउस में एनएसयूआई के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का किया स्वागत
• नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटरों की मनमाना फीस पर जताई आपत्ति
• नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने संस्थानों पर लगाया पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा हुई फीस वृद्धि का आरोप
सोनभद्र । आज राष्ट्रीय छात्र संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता के जनपद सोनभद्र प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हॉउस में भव्य स्वागत किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि जनपद सोनभद्र के अंदर छात्र-छात्राओं का बहुत उत्पीड़न हो रहा है। स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटरों की मनमाना फीस वृद्धि से अभिभावक त्रस्त है । गरीब छात्रों को उच्च शिक्षा नहीं मिल पा रही है जिसका कारण यह हो रहा है कि कई छात्र-छात्राएं पढ़ाई छोड़ने पर भी विवस है । कांग्रेस पार्टी द्वारा शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत एक व्यवस्था बनाई गई थी कि गरीब छात्र-छात्राओं को भी अच्छे स्कूलों में शिक्षा मिल सके, लेकिन अगर देखा जाए तो जनपद में तमाम ऐसे स्कूल/विद्यालय हैं जहां पर गरीब छात्र-छात्राओं के मुक्त शिक्षा को लेकर खिलवाड़ किया जा रहा है हम मांग करते हैं कि B.S.A./ D.I.O.S. के द्वारा स्कूलों/ विद्यालयों से उनके यहां मुफ्त शिक्षा में छात्र-छात्राओं की सूची मांग कर उन विद्यालयों का सही मापन देखा जाए। जिससे यह भी पता चल जाएगा कि जो बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं उनकी व्यवस्था कराई जा सके। राष्ट्रीय छात्र संगठन शुरू से ही छात्राओं/ नौजवानों की आवाज रहा है और आगे भी सभी के सहयोग से उनके हक की लड़ाई लड़ने का काम करेगा । प्रेस कॉन्फ्रेंस उपस्थित कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोड़ ने कहा कि संगठन में सभी का महत्व होता है संगठन सब के सहयोग से चलता है और कांग्रेस में एनएसयूआई प्राथमिक संगठन है यहीं से निकलकर बड़ी संख्या में नेता बनते हैं अंशु गुप्ता जी के आने के बाद हम उम्मीद करते हैं कि जनपद सोनभद्र N.S.U.I. अपना एक मुकाम हासिल करेगी ।




