Sonbhadra News : 'वैश्विक स्वास्थ्य एवं आवश्यकता' को लेकर नेशनल कांन्फ्रेंस का हुआ आयोजन
रॉबर्ट्सगंज स्थित ओमप्रकाश पांडेय कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल एंड साइंसेज के सभागार में ग्लोबल हेल्थ एंड नीड विषय पर नेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कांन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि पैरामेडिकल काउंसिल आफ....

sonbhadra
10:27 PM, October 18, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• प्रदर्शनी में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने किया प्रतिभाग
• कई प्रदेशों से आये डॉक्टरों ने अपने अनुभव किए साझा
सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज स्थित ओमप्रकाश पांडेय कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल एंड साइंसेज के सभागार में ग्लोबल हेल्थ एंड नीड विषय पर नेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कांन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि पैरामेडिकल काउंसिल आफ इंडिया के रजिस्टार डॉ0 दिनेश कुमार शुक्ला ने सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डायरेक्टर ओम प्रकाश पांडेय, डिप्टी डायरेक्टर अंजनी पांडे, प्रबंधक सिद्धार्थ पांडेय एवं प्रधानाचार्य राकेश द्विवेदी ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का अंग वस्त्र के साथ स्वागत किया।
इस दौरान स्वाति और रागिनी ने सरस्वती वंदना, नृत्य तथा काजल ने अपने सहेलियों के साथ स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। डायरेक्टर आफ प्लेसमेंट विशाल पांडेय ने विद्यालय की आख्या सहित आज के नेशनल कांफ्रेंस पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। हरियाणा से डॉ0 बी0के0 सिंह, कैसर हॉस्पिटल लखनऊ के रिसर्चर डॉ0 कुमार निश्चय मनी, डॉ0 अभिजीत आनंद, नीरज मिश्रा, प्रियंका, पंकज द्विवेदी ने अपने व्याख्यानों के माध्यम से वैश्विक स्वास्थ्य को लेकर छात्रों को जागरूक किया।
वहीं अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं महिला थाना इंचार्ज सविता सरोज ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर से संबंधित समस्त जानकारी जानकारी देकर जागरूक किया। मध्य अवकाश के पूर्व अतिथियों ने विद्यालय सभागार में लगाई गई चिकित्सा की प्रदर्शनी एवं विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन एवं मूल्यांकन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन आदर्श कुमार चौबे ने किया।




