Sonbhadra News : राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को किया जाएगा सम्मानित
खिलाड़ियों को 23 नवंबर 2026 को शाम चार बजे तक अपना आवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना होगा। पुरस्कार हेतु पात्रता की अवधि एक दिसंबर 2025 से 31 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है।

sonbhadra
3:49 PM, November 16, 2026
शांतनु विश्वास
सोनभद्र। एनसीएल स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले सिंगरौली एवं जनपद सोनभद्र के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में जिला खेल कार्यालय सोनभद्र की ओर से खिलाड़ियों को सूचना जारी की गई है।
जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जनपद के किसी भी खेल एवं आयु वर्ग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता तथा राष्ट्रीय स्तर पर केवल स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों से अपना आवेदन एवं प्राप्त पदक का प्रमाण पत्र सहित बायोडाटा जिला खेल कार्यालय सोनभद्र में जमा करने का अनुरोध किया गया है।
खिलाड़ियों को 23 नवंबर 2026 को शाम चार बजे तक अपना आवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना होगा। पुरस्कार हेतु पात्रता की अवधि एक दिसंबर 2025 से 31 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी तथा राष्ट्रीय स्तर पर केवल स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी ही इस पुरस्कार के लिए पात्र होंगे।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय सोनभद्र में संपर्क किया जा सकता है।




