Sonbhadra News : नपा अध्यक्ष ने किया एक जनपद एक उत्पाद टूल किट योजना' के अन्तर्गत 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन
एक जनपद एक उत्पाद टूल् किट योजना के अन्तर्गत 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद, जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त राजधारी प्रसाद और ईओ विजय यादव ने किया।

sonbhadra
6:32 PM, August 5, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
मो0नं0 - 7007444590
सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज स्थित केसरी अंपायर, चण्डी होटल में एक जनपद एक उत्पाद टूल् किट योजना के अन्तर्गत 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त राजधारी प्रसाद और अधिशासी अधिकारी विजय यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया साथ ही प्रशिक्षण किट वितरित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने सरकार की चलायी जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया तथा महिला सशक्तिकरण के लिए उठाए जा रहे सरकार की प्रमुख कदम की भी प्रशंसा की।
उपायुक्त उद्योग राजधारी प्रसाद ने परंपरागत रूप से कम कर रहे कारीगरों के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाएं जैसे- टूलकिट प्रशिक्षण योजना, ओ0डी0ओ0पी0 मार्जिन मनी योजना , मुख्यमंत्री स्वरोजगार , प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, आर्टिजन कार्ड, आर्टिजन पुरस्कार तथा अन्य संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।




