Sonbhadra News : भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर हो राजकीय महाविद्यालय पोखरा का नामकरण – ABVP
राजकीय महाविद्यालय पोखरा का नामकरण भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर किए जाने और महाविद्यालय में प्राचार्य सहित अन्य स्टॉप की नियुक्ति को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रान्त....

ओसी को ज्ञापन सौंपते ABVP के कार्यकर्तागण....
sonbhadra
1:57 PM, February 10, 2025
आनन्द कुमार चौबे/राहुल सिंह (संवाददाता)
सोनभद्र । राजकीय महाविद्यालय पोखरा का नामकरण भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर किए जाने और महाविद्यालय में प्राचार्य सहित अन्य स्टॉप की नियुक्ति को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रान्त सहमंत्री/विभाग संयोजक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत शशांक मिश्रा के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन ओसी को सौंपा।
इस दौरान प्रदेश सहमंत्री शशांक मिश्रा ने बताया कि "अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा सक्रिय एवं राष्ट्रवादी छात्र संगठन है, जो वर्ष भर विद्यार्थीयों एवं शिक्षा हितों के साथ-साथ देश व समाज में चल रहे प्रत्येक समसामयिक विषयों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करती है। इसी क्रम में जनपद सोनभद्र के तहसील दुद्धी के अंतर्गत विकास खण्ड बभनी में स्थित पोखरा ग्राम में नव-निर्मित राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य सहित समस्त कर्मचारियों की नियुक्ति शीघ्रता से किया जाएं ताकि सत्र 2025-26 से शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन महाविद्यालय में सुचारु रूप से प्रारंभ हो सके जिससे जनपद के विद्यार्थी आसानी से शैक्षणिक लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने आगे कहा कि चूंकि जनपद सोनभद्र जनजाति बाहुल्य जनपद है व आम जनमानस की आस्था भगवान बिरसा मुंडा के से जुड़ी हुई है। इसलिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाविद्यालय का नामकरण भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर किया जाने की मांग करता है।"
इस दौरान जिला संयोजक अनमोल सोनी, नगर सहमंत्री धर्मेश पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




