Sonbhadra News :दुद्धी में नए मतदाताओं के नाम जुड़े, कंपोजिट स्कूल में जमा हुए दो दर्जन से अधिक फॉर्म
दुद्धी में नए मतदाताओं के नाम जुड़े, कंपोजिट स्कूल में जमा हुए 32 फॉर्म

AI जनरेटेड बैनर ----
sonbhadra
7:10 PM, October 24, 2026
दुद्धी में नए मतदाताओं के नाम जुड़े, कंपोजिट स्कूल में जमा हुए 32 फॉर्म
दुद्धी, सोनभद्र।विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दुद्धी नगर के कंपोजिट स्कूल (बीआरसी परिसर) स्थित बूथों पर मतदाता सूची को अद्यतन करने का कार्य तेजी से चल रहा है। इस अभियान के दौरान क्षेत्र के कई युवाओं ने पहली बार मतदाता बनने के लिए उत्साह दिखाया है।मिली जानकारी के अनुसार, दुद्धी निवासी शबाना परवीन (पुत्री जुबेर आलम), संजीत रंजन (पुत्र जवाहर प्रसाद) और आयुषराज (पुत्र जवाहर प्रसाद) ने पहली बार मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन किया है।भाग संख्या 302, 303, 304, 305 व 306 (कंपोजिट स्कूल दुद्धी, बीआरसी परिसर) पर नियुक्त बीएलओ सीता कुमारी, पवन कुमार, फिरौश परवीन, जमाल अहमद और अवधेश कुमार मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। बूथों पर नए नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 6, नाम कटवाने के लिए फॉर्म 7 और संशोधन या पते में बदलाव के लिए फॉर्म 8 भरे जा रहे हैं। अभियान के तहत शनिवार को कंपोजिट विद्यालय दुद्धी में कुल 32 फॉर्म प्राप्त किए गए, जिन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए संबंधित कार्यालय भेजा जाएगा।




