Sonbhadra news : नगर पंचायत वाटर सप्लाई एक सप्ताह से बंद होने से नगरवासियों में आक्रोश
वाटर सप्लाई का मुख्य पाईप क्षतिग्रस्त हो जाने से वाटर सप्लाई का पानी बंद कर देने से नगरवासी महिला पुरुष बच्चे सभी इस वर्षात के मौसम में सरकारी हैण्डपम्प का दूषित जल पीने के लिए विवश हो गये।

sonbhadra
9:55 PM, September 27, 2025
राकेश चौबे
★ वर्षात में प्रदूषित जल पीने के लिए हुए विवश, पानी टैंकर चलवाने की मांग
मारकुंडी/सोनभद्र । राबर्ट्सगंज विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत चुर्क गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत गुरमा वार्ड 9 गुरमा मुख्य चौराहे से रामलीला मैदान तक 22 सितम्बर से जेसीबी मशीन द्वारा नाली खोदाई करते समय वाटर सप्लाई का मुख्य पाईप क्षतिग्रस्त हो जाने से वाटर सप्लाई का पानी बंद कर देने से नगरवासी महिला पुरुष बच्चे सभी इस वर्षात के मौसम में सरकारी हैण्डपम्प का दूषित जल पीने के लिए विवश हो गये।जब कि इस सम्बंध में नगरवासी नपाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को भी अवगत करवाया गया है। लेकिन आज तक टुटे पाईप का मरम्मत कराया जा रहा और न ही पानी टैंकर ही चलाया जा रहा है। जिससे नगरवासियों में आक्रोश व्याप्त है।
इस सम्बंध में मनोज कुमार, इरशाद ,एख लाख खां, विजय कुमार, राजकुमार, इंदर, बाबू लाल चौबे, इत्यादि लोगों ने क्षतिग्रस्त पाईप बनवाने की मांग किया है।
उक्त सम्बंध में अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सरोज से सेल फोन से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं की गई।




