Sonbhadra News : विकास कार्यों में लापरवाही पर भड़की डाला नगर पंचायत अध्यक्ष
नगर पंचायत डाला बाजार के वार्ड संख्या 06 और 07 में बन रहे नाले के निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और घटिया सामग्री के प्रयोग का बड़ा मामला सामने आया है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र । नगर पंचायत डाला बाजार के वार्ड संख्या 06 और 07 में बन रहे नाले के निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और घटिया सामग्री के प्रयोग का बड़ा मामला सामने आया है। नाला निर्माण में भारी मात्रा में भस्सी (डस्ट) की मिलावट किए जाने की सूचना मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष फुलवंती कुमारी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इस निर्माण कार्य पर अपनी गहरी नाराजगी जताई ।
अध्यक्ष ने इस गंभीर लापरवाही को लेकर तुरंत अधिशासी अधिकारी और अवर अभियंता से शिकायत की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अब तक हुए मानक विहीन निर्माण को तुरंत तोड़ा जाए और पूरी तरह से सुधार करते हुए नए सिरे से गुणवत्तापूर्ण कार्य शुरू कराया जाए।
उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि बार-बार विकास कार्यों में लापरवाही और गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही हैं। नगर पंचायत के विकास में ऐसी मनमानी और जनता के पैसे का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी ठेकेदार मानकों की अनदेखी करेगा, उस पर कड़ी कार्रवाई किया जाएगा।
सम्बंधित खबर