Sonbhadra News : नगर पंचायत कर्मचारी मनोज शुक्ला हुए सेवानिवृत्ति, विदाई समारोह आयोजित
नगर पंचायत चोपन में लंबे समय तक अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले लाइनमैन मनोज शुक्ला बुधवार से सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया,

sonbhadra
7:05 PM, April 2, 2026
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । नगर पंचायत चोपन में लंबे समय तक अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले लाइनमैन मनोज शुक्ला बुधवार से सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी।
कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली, अधिशाषी अधिकारी अखिलेश सिंह, सभासदगण, नगर पंचायत के ठेकेदार, गणमान्य नागरिक एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने श्री शुक्ला के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके समर्पण, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि मनोज शुक्ला ने अपने सेवा काल में नगर पंचायत की विद्युत व्यवस्था और सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने हर परिस्थिति में जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए अपने कार्य को प्राथमिकता दी, जो अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस दौरान सहकर्मियों एवं अधिकारियों ने उनके साथ बिताए गए यादगार पलों को साझा किया और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। समारोह के अंत में श्री शुक्ला को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जेई अखिलेश चतुर्वेदी, सभासद दिव्य विकास सिंह, रामपरीखा विश्वकर्मा, राजन जायसवाल, घनश्याम चौधरी, राजेश अग्रहरि, विनीत जाटव, नीरज जायसवाल, नागेंद्र यादव, सुशील साहनी, सलीम कुरैशी, नरेश यादव, जीतू सिंह, अमित सिंह, रजनीकांत सिंह, रणजीत सिंह, राजू शर्मा, सत्य प्रकाश तिवारी, विकास चौबे, मनीष तिवारी, अभिषेक दुबे, विवेक यादव, मंसूर आलम, बंटी सिंह, ओम प्रकाश, लिपिक अंकित पांडेय सहित नगर पंचायत के कर्मचारीगण का उपस्थित रहे।



