Sonbhadra News : छठ घाट स्थित अमृत वाटिका में नगर पंचायत चोपन ने किया पौधारोपण
पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर पंचायत चोपन द्वारा छठ घाट स्थित अमृत वाटिका में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

sonbhadra
4:50 PM, July 12, 2026
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर पंचायत चोपन द्वारा छठ घाट स्थित अमृत वाटिका में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पौधे केवल लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण अभियान से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम में सभासद अनीता बिंद, सभासद नरेश यादव, मनोनीत सभासद राजेश अग्रहरी, लिपिक अंकित पांडेय,जीतू सिंह,रामनरेश चौधरी, शशिकांत मौर्य सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा "एक पौधा माँ के नाम" अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। नगर पंचायत चोपन द्वारा बताया गया कि अमृत वाटिका को और अधिक हरित एवं आकर्षक बनाने के लिए भविष्य में भी नियमित रूप से पौधारोपण एवं संरक्षण अभियान चलाए जाएंगे, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण उपलब्ध कराया जा सके।




