Sonbhadra news : कोन में बारावफात पर मुस्लिम भाईयों ने निकला जुलूस
पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन दिवस को बारावफात त्योहार के रूप में मुस्लिम भाईयों ने पैगम्बर साहब का जन्म दिवस जुलूस निकाल कर जश्न मनाया,

sonbhadra
6:30 PM, August 26, 2026
पीके विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन दिवस को बारावफात त्योहार के रूप में मुस्लिम भाईयों ने पैगम्बर साहब का जन्म दिवस जुलूस निकाल कर जश्न मनाया, जुलूस में देवाटन, बरवाखाड हरैयाखाड, रामगढ़, बरवाडीह, कोन, खेमपुर समेत दर्जन भर गांवों से मुस्लिम भाईयों का जुलूस कोन चौराहे पर एकत्रित होकर एक साथ बसस्टैंड होते हुए कोन मस्जिद पहुंच कर जुलूस का समापन किया गया, जुलूस में शांति व्यवस्था के लिए बतौर मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स साथ रहें, सांय साढे पांच बजे सकुशल जुलूस का समापन किया गया। जुलूस में सैकड़ों मुस्लिम भाई शामिल रहे।




