Sonbhadra news : इद-ए- मिलादुन्नबी पर मुस्लिम भाईयों ने भव्य जुलूस निकाल कर मनाया जन्मदिन
इद-ए- मिलादुन्नबी पर मुस्लिम भाईयों ने भव्य जुलूस निकाल कर मनाया जन्मदिन

sonbhadra
7:06 PM, September 16, 2024
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
★ सडकों पर जलजमाव के बीच पानी मे भीगता रहा जुलूस
कोन सोनभद्र । ईद-ए- मिलादुन्नबी के त्योहार पर कोन मे दिनभर लगातार बरसात के बीच मुश्किल भाईयों ने हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन को मनाने के लिए थाना क्षेत्र के कोन,देवाटन, बरवाखाड, हरैयाखाड समेत दर्जनों गांवों से मुस्लिम भाईयों ने प्रत्येक वर्ष की भांति कोन को एकत्रित होकर भव्य जुलूस कोन देवाटन चौराहे से प्रारंभ होकर कोन बसस्टैंड होते कोन स्थित मस्जिद पहुंच कर समापन किया गया।इस दौरान लगातार हो रहे बरसात मे लोग भीगते रहे।वहीं कोन की ज्यादातर सडकों पर तालाब जैसा जलजमाव लबालब भरा रहा जिससे होकर जुलूस चलने को मजबूर रहे। जुलूस मे मुख्य रूप से इलाकाई सदर अब्दुल राजिक,हातिम अली,वसीउल हसन,इबरार अली,सदर मुजीब ईद मुहम्मद समेत सैकड़ों लोग जुलूस मे शामिल रहे,पूरे जुलूस मे शान्ति व्यवस्था हेतु प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता मय फोर्स साथ साथ रहे।




