Sonbhadra news : ब्लॉक स्तरीय मेधावी परीक्षा में मुकेश कुमार बना टॉपर
खंड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति के दिशा निर्देशानुसार ब्लॉक स्तरीय मेधावी परीक्षा कंपोजिट विद्यालय बभनडीहा में आयोजित किया गया।

sonbhadra
6:09 PM, September 8, 2026
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर । मंगलवार को खंड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति के दिशा निर्देशानुसार ब्लॉक स्तरीय मेधावी परीक्षा कंपोजिट विद्यालय बभनडीहा में आयोजित किया गया जिसमें सभी न्याय पंचायत के कक्षा 8,6,5,3 के बच्चों ने प्रतिभाग किया। एआरपियो की मौजूदगी में कक्ष निरीक्षकों की कड़ी निगरानी में परीक्षा सुचिता पूर्वक सम्पन्न हुई।जिसमें कक्षा 8 में प्रथम स्थान मुकेश कुमार (कंपोजिट विद्यालय काचन),द्वितीय स्थान अराधना कुमारी (कंपोजिट विद्यालय सागोबांध), तृतीय स्थान भास्कर (कंपोजिट विद्यालय पिपरहर) प्राप्त किया। वहीं कक्षा 6 में प्रथम स्थान भागीरथी ( कंपोजिट विद्यालय इंजानी), द्वितीय ममता कुमारी ((कंपोजिट विद्यालय सागोबांध), तृतीय स्थान शिवम् पटेल (कंपोजिट विद्यालय कन्या पिपरी, कक्षा 5 में प्रथम स्थान अमीश कुमार (प्राथमिक विद्याल फ़रिपान),द्वितीय मोती (कंपोजिट विद्यालय इंजानी),तृतीय स्थान शिवम् कुमार (राय कालोनी बिजपुर), कक्षा 3 में प्रथम स्थान कृषि विश्वकर्मा (कंपोजिट विद्यालय पिपरी),द्वितीय परी (प्राथमिक परसवार राजा), तृतीय स्थान आदित्य कुमार (कंपोजिट विद्यालय इंजानी) ने प्राप्त किया। स्थान हासिल किए सभी बच्चों को खंड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति द्वारा पुरस्कार शील्ड देकर उनके शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं होती है बस उन्हें अग्रसर करने की जरूरत होती है अध्यापक दुरूह क्षेत्र में कम संसाधन के बावजूद भी अच्छी शिक्षा देकर उनके उज्ज्वल भविष्य को सवार रहे हैं। इस दौरान एआरपी विजय पाल, शिवप्रिया,कृष्णकांत,विवेक झा सहित दर्जनों अध्यापक गण मौजूद रहे।




