Sonbhadra News :ओबरा को हराकर मुग़लसराय की टीम सेमी फाइनल में
ओबरा को हराकर मुग़लसराय की टीम सेमी फाइनल में

sonbhadra
7:01 PM, January 5, 2026
ओबरा को हराकर मुग़लसराय की टीम सेमी फाइनल में
दुद्धी, सोनभद्र। सोमवार को दुद्धी टाउन क्लब मैदान पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर और ओबरा के बीच मैच खेला गया। टॉस प. दीन दयाल ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ओबरा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 238 रन बनाए, जिसमें मनीष ने 88 रन बनाये,रोशन और योगेश ने 33-33 रन बनाए।
गेंदबाजी करते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के खिलाडी योगेश और गयांशु ने 2-2 विकेट हासिल किया।
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए प. दीनदयाल उपाध्याय नगर की टीम ने 18.4 ओवर में 06 विकेट खोकर 242 रन बनाकर मैच जीत लिया। जिसमे अरमान ने 13 छक्कों और 04 चौकों की मदद से 106. रन बनाये,शुभम ने 63 रन बनाये।
गेंदबाजी करते हुए ओबरा टीम के खिलाड़ी दीपक एवं नीरज ने 2-2 विकेट हासिल किया।
इस तरह से पं दीनदयाल उपाध्याय की टीम ने ओबरा को 4 विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।पं दीनदयाल उपाध्याय नगर टीम के अरमान आलम को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार अपना दल एस के विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल के द्वारा दिया गया।आज के मैच के निर्णायक गौस मुहम्मद खान एवं इकबाल रहें। कमेंटेटर की भूमिका में जमी व ओमकार स्कोरर की भूमिका में अयाज एवं एवं अयान मौजूद रहे।
मंगलवार को भभुआ और भदोही के बीच मैच खेला जायेगा।




