Sonbhadra news : सांसद छोटेलाल खरवार का आगमन बीजपुर में कल क्षेत्रीय समस्याओं से होगें रूबरू
सपा सांसद छोटेलाल खरवार का आगमन कल गुरुवार को दोपहर 12 बजे बीजपुर में होगा

sonbhadra
6:21 PM, September 24, 2025
विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
बीजपुर(सोनभद्र) सपा सांसद छोटेलाल खरवार का आगमन कल गुरुवार को दोपहर 12 बजे बीजपुर में होगा।सांसद श्री खरवार सिरसोती डोडहर बीजपुर के ग्राम पंचायतों में उतपन्न तमाम समस्याओं को लेकर एनटीपीसी प्रबन्धन से वार्ता करेगें तथा इसके पहले 11 बजे पुनर्वास बीजपुर डोडहर मोड़ पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य केदार यादव के आवास पर ग्रामीणों से मुलाकात करेगें और समस्याओं के सम्बंध में ज्ञापन लेगें ततपश्चात 12 बजे एनटीपीसी शिवालिक अतिथि गृह में प्रबन्धन से वार्ता के पश्चात बकरिहवा बीजपुर खंडहर सड़क मार्ग से प्रस्थान करेगें।उक्त आशय की जानकारी केदार यादव ने मीडिया को दी है।




