Sonbhadra News : मॉर्निंग वॉक पर निकली मां-बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार में मचा कोहराम
सुबह घर से टहलने निकली मां-बेटे की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी । घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
10:25 AM, September 15, 2024
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा (सोनभद्र) । सुबह घर से टहलने निकली मां-बेटे की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी । घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।
जानकारी के मुताबिक हर दिन के तरह ममता (36) पत्नी रमाकांत व बेटा सचिन (12) पुत्र रमाकांत निषाद निवासी कुचमरवा घर से टहलने निकले थे । बताया जा रहा है कि मुख्य मार्ग मिर्जापुर-सोनभद्र भैरोपुर सड़क के नजदीक घर से लगभग पाँच सौ मीटर दूर किसी अज्ञात वाहन ने दोनों मां-बेटे को टक्कर मार दी । जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया ।
मिली जानकारी के मुताबिक ममता के पति रमाकांत व उनके ससुर बाहर कमाने गए हुए हैं । ममता का पति रमाकांत की दूसरी पत्नी है । पहली पत्नी की 18 वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गयी थी । पहली पत्नी से एक बेटी प्रतिमा है जबकि ममता के दो बच्चे हैं । एक सचिन व प्रतिभा । जिसमें से आज सचिन की मौत हो गयी ।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।




