Sonbhadra News : 75 स्थानों पर सजेगा माँ का दरबार, सीसीटीवी से होगी निगरानी
कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पंडालों की सजावट जोरों पर है। इन पंडालों में सप्तमी से देवी प्रतिमाओं को स्थापित किया जाएगा। कोतवाली क्षेत्र के कुल 75 स्थानों पर दुर्गा पंडाल सजाए जा रहे हैं..

माँ दुर्गा पांडाल को अंतिम रूप देते कारीगर......
sonbhadra
9:15 AM, September 23, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पंडालों की सजावट जोरों पर है। इन पंडालों में सप्तमी से देवी प्रतिमाओं को स्थापित किया जाएगा। कोतवाली क्षेत्र के कुल 75 स्थानों पर दुर्गा पंडाल सजाए जा रहे हैं।
शारदीय नवरात्र आगामी 22 सितंबर से शुरू हैं। नगर में कुल 11 स्थानों में दुर्गा पंडाल सजाए जा रहे हैं। इनके अलावा क्षेत्र के चुर्क, नई बाजार, मधुपुर, सुकृत, सहित अन्य गांवों में कुल 75 स्थानों में दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं।
क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने बताया कि "सभी नवदुर्गा कमेटियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। गाइडलाइन के अनुसार घरों में प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा कर सकते है, लेकिन सार्वजनिक किसी भी स्थानों पर नई प्रतिमा व पंडाल बनाकर पूजा नहीं होगी।"




