Sonbhadra News : विवाहिता की मौत मामले में पति समेत सास-ससुर देवर गिरफ्तार

पिता की तहरीर पर दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का मुकदमा दर्ज कर ससुराल पक्ष से मृतिका के पति समेत सास ससुर और देवर को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

news-img

singrauli

9:29 PM, June 3, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

मंटू शर्मा (संवाददाता)

डाला (सोनभद्र) । सुसराल में बेटी की संदिग्ध परिस्थित में मौत मामले में एसडीपीओ मोरवा सिंगरौली ने पिता की तहरीर पर दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का मुकदमा दर्ज कर ससुराल पक्ष से मृतिका के पति समेत सास ससुर और देवर को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

थाना चोपन के मालो घाट क्षेत्र निवासी त्रिभुवन राम भास्कर पुत्र रामधारी ने अपनी विवाहिता पुत्री शिवांगी भास्कर (24) की ससुराल में संदिग्ध परिस्थित में बीते माह 2 मई की देर रात मौत हो गयी थी। मामले में मध्य प्रदेश जिला सिंगरौली के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीपीओ मोरवा) को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसकी बेटी शिवांगी भास्कर की हत्या दहेज लोभियों ने कर दी है। घटना के सम्बंध उन्होंने बताया कि रात्रि 10:00 से 11:00 घटना की सूचना मिला। जिसके बाद वह परिजनों के साथ भोर 3:00 बजे मौके पर पहुंचा तो देखा की पुत्री शिवांगी भास्कर के शव को बेड पर लेटा कर कपड़े से ढका हुआ था । कपड़ा उठाकर देखा तो शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान एवं गले में कटे का निशान मिला। पूछने पर समधी द्वारा बताया गया कि दरवाजा बंद कर फांसी पर लटकी हुई थी, दरवाजा तोड़कर फांसी से उत्तारा गया है। इस पर प्रार्थी को संदेह और गहरा गया कि फांसी के फंदे से उतार देना डाक्टर को न दिखाना स्थानीय पुलिस को सूचना न देना प्रार्थी को असमंजस की स्थिति में डाल दिया। प्रार्थी के समधी लालचंद द्वारा यह भी कहा गया कि छोड़िए सब पुलिस थाना जो होना था हो गया, कोई लफड़ा मत करिए दिनांक 03/05/2025 को पोस्टमार्टम करने के उपरांत चटका बस्ती स्थित शमशान घाट पर दाह संस्कार कर दिया गया। इस घटना से स्पष्ट है दहेज उत्पीड़न से मेरी बेटी शिवांगी भास्कर (24) वर्ष की प्रताड़ना कर हत्या किए जाने जा आरोप लगाया गया । पीड़ित पिता ने नामदज दोषियों के ऊपर कठोर से कठोर विधिक कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई थी ।

मामले में मोरवा थाना के उप निरीक्षक राज कुमार दुबे ने बताया कि ससुराल पक्ष से मृतका के पति संजीव कुमार, ससुर लालचंद साकेत, सास शिवकुमारी, देवर अरविंद को मंगलवार की सुबह एसडीपीओ मोरवा के के पाण्डेय और उनकी टीम ने धारा 80,85,3(5) बीएनएस 3,4 दहेज एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायालय बैढ़न में पेश कर जिला जेल पचोर भेज दिया गया है ।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.