Sonbhadra News : मेडिकल कॉलेज में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा

जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में प्रसव के बाद आज शाम प्रसूता की मौत हो गई। आक्रोशित परिनजों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि....

news-img

sonbhadra

7:39 PM, March 7, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में प्रसव के बाद आज शाम प्रसूता की मौत हो गई। आक्रोशित परिनजों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टरों की लापरवाही और समय पर इलाज न मिलने की वजह से बेटी की जान गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, विंढ़मगंज थाना क्षेत्र के घिवही निवासी पूजा (32वर्ष) पत्नी अरविंद पनिका को बीती रात प्रसव पीड़ा होने पर परिजन को डिलीवरी के लिए लोढ़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां आज सुबह 8 बजे प्रसव के बाद पूजा ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया लेकिन प्रसव के बाद पूजा की हालत बिगड़ने लगी और उसकी मौत हो गई। पूजा की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। हालांकि नवजात बच्ची को स्वस्थ बताया जा रहा है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। 

वहीं इस सम्बंध में हॉस्पिटल प्रभारी डॉ0 तपन मंडल ने बताया कि "महिला की हालत बहुत नाजुक थी, ब्लड की कमी भी थी वाराणसी के लिए रेफर भी किया गया था लेकिन परिजन ले जाने को तैयार नहीं हुए उल्टे मरीज की मौत के बाद हंगामा करने लगे।"

बहरहाल प्रसूता की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहा है और पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.