Sonbhadra News : माँ और भाई पर लगाया पिता के हत्या का आरोप, बेटी ने दी थाने में तहरीर
मृतक की पुत्री पूनम की तहरीर पर उसके भाई सूरज एवं मां कलावती के विरुद्ध हत्या का अभियोग दर्ज कराया गया है।

फाइल फोटो
sonbhadra
8:40 PM, September 13, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । कोतवाली क्षेत्र के तेंदुआ गांव में शनिवार को खेत में वृद्ध का शव मिलने के प्रकरण में मृतक की पुत्री पूनम देवी ने तहरीर देकर मां एवं भाई के विरुद्ध हत्या का अभियोग दर्ज कराया है। बीते शनिवार की सुबह मृतक राम सिंह के घर से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर खेत में शव मिला था। मामले की जांच पड़ताल अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुडवाल, एवं सीओ राजेश कुमार राय द्वारा मौके पर पहुंचकर की गई। फॉरेंसिक टीम द्वारा भी घटनास्थल का जांच कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किया गया। इस संबंध में मृतक की पुत्री पूनम की तहरीर पर उसके भाई सूरज एवं मां कलावती के विरुद्ध हत्या का अभियोग दर्ज कराया गया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पुत्री के तहरीर पर प्राथमिक दर्ज कर मामले की जांच किया जा रहा है तथा संदिग्धों से पूछताछ किया जा रहा है। मामले का खुलासा जल्दी ही होगा।




