Sonbhadra News : 621 ग्राम पंचायतों में बढ़े 1.92 लाख से अधिक वोटर, अनन्तिम सूची प्रकाशित
जिले की ग्राम पंचायतों की निर्वाचन नामावली वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत अनन्तिम सूची का प्रकाशन मंगलवार हो होगा। जिले की 621 ग्राम पंचायतों में कुल 1308345 मतदाताओं की संख्या है। इसमें......

sonbhadra
11:08 PM, December 22, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जिले की ग्राम पंचायतों की निर्वाचन नामावली वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत अनन्तिम सूची का प्रकाशन मंगलवार हो होगा। जिले की 621 ग्राम पंचायतों में कुल 1308345 मतदाताओं की संख्या है। इसमें 192732 नए मतदाता बढे़ हैं, जबकि 132575 मतदाताओं के नाम कटे हैं। जिले में इस बार कुल 60157 मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के विस्तृत पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। इसको लेकर 23 दिसंबर को अनन्तिम सूची का आलख्य प्रकाशन भी किया जाएगा। ग्राम पंचायतों की निर्वाचन नामवली के पुनरीक्षण में इस बार 60157 मतदाताओं की संख्या बढ़ी है।
पहले जिले की 621 ग्राम पंचायतों में कुल मतदाताओं की संख्या 1248188 थी, जो बढ़कर 1308345 हो गई है। ग्राम पंचायतों में इस बार 192732 नए मतदाता बढे़ हैं। जबकि 132575 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। इसमें करमा ब्लाक की 63 ग्राम पंचायतों में कुल मतदताओं की संख्या 131301 थी। इस बार यहां कुल वोटरों की संख्या 133889 हो गई है। यहां 2588 वोटर बढे़ हैं। कोन ब्लाक की 31 ग्राम पंचायतों में कुल वोटरों की संख्या 83348 थी, जो बढ़कर 89109 हो गई है। इस प्रकार यहां 5761 वोटर बढे़ हैं। घोरावल के 108 ग्राम पंचायतों में वोटरों की संख्या 171706 थी, जो बढ़कर 179332 हो गई, इस प्रकार यहो कुल 7626 वोटर बढे़ हैं। चतरा ब्लाक की 60 ग्राम पंचायतों में कुल वोटरों की संख्या 88705 थी, जो बढ़कर 91493 हो गई है। यहां 2788 वोटर बढे़ हैं। चोपन की 36 ग्राम पंचायतों में 143426 वोटर थे, जो बढ़कर 156238 हो गई है। यहां 12812 वोटर बढे़ हैं। दुद्धी की 58 ग्राम पंचायतों में 124427 वोटर थे, जो बढ़कर 129383 हो गए, यहां 4956 वोटर बढे़ हैं। नगवां के 48 ग्राम पंचायतों में 65201 वोटर थे, जो बढ़कर 68455 हो गए, यहां 3254 वोटर बढे़ हैं। म्योरपुर के 72 ग्राम पंचायतों में कुल 190174 वोटर तो जो बढ़कर 200565 हो गए, यहां 10391 वोटर बढे़ हैं। राबर्ट्सगंज की 105 ग्राम पंचायतों में कुल 169697 वोटर तो जो बढ़कर 174726 हो गए हैं, यहां कुल 5029 वोटर बढे़ हैं। जबकि बभनी ब्लाक की कुल 40 ग्राम पंचायतों में 80203 वोटर थे, जो बढ़कर 85155 हो गई है। यहां कुल 4952 वोटर बढे़ हैं। 23 दिसंबर को अनन्तिम सूची का प्रकाशन किया जाना है। अनन्तिम मतदाता सूची के प्रकाशन के तिथि से 30 दिसम्बर तक जनसामान्य के नि:शुल्क निरीक्षण के लिए सभी बीएलओ अपने आवंटित मतदान केन्द्र पर मतदाता सूची सहित उपस्थित रहेंगे।
अपर जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने कहा कि जनसामान्य उक्त कार्य की अवधि में ही अपना और अपने परिवार के सभी अर्ह सदस्यों के नाम निर्वाचक नामावली में त्रुटि रहित दर्ज हैं अथवा नहीं, की जाँच कर लें। यदि कोई त्रुटि अवलोकित हो अथवा कोई आपत्ति हो तो तत्काल निर्धारित प्रपत्र प्राप्त कर एवं भर कर निरीक्षण कराने के लिए नियुक्त कार्मिक सम्बन्धित कार्यालय के प्राधिकारी को जमा कर रसीद प्राप्त कर लें।



