Sonbhadra news : व्यापारी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस की मासिक गोष्ठी
अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक गोष्ठी आयोजित की गई।

sonbhadra
7:19 PM, October 22, 2026
प्रकाश खत्री/दिलीप श्रीवास्तव (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में गुरुवार को पुलिस लाइन चुर्क में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक गोष्ठी आयोजित की गई।
बैठक में व्यापारियों, सर्राफा व्यवसायियों, बैंक मित्रों, पेट्रोल पंप कर्मियों, टोल प्लाजा प्रबंधकों और संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू रखने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने और धनराशि के लेन-देन में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा भारी वाहनों के संचालन, टोल प्लाजा पर यातायात प्रबंधन और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम पर भी चर्चा हुई। एएसपी ने व्यापारियों से पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखने और सुरक्षित व्यापारिक वातावरण बनाने में सहयोग की अपील की।




