Sonbhadra News : एनएचएम कर्मचारी संघ की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और कर्मचारी हितों पर हुआ मंथन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ की मासिक बैठक गुरुवार को जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के साथ-साथ.....

NHM कर्मचारी संघ की मासिक बैठक में मौजूद संविदा चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी......
sonbhadra
5:26 PM, July 30, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ की मासिक बैठक गुरुवार को जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के साथ-साथ कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं संगठन की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए संगठनात्मक सुधारों पर विशेष जोर दिया गया।
पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कर्मचारियों के हितों की रक्षा का सबसे बड़ा माध्यम है। इसी उद्देश्य से जिले के सभी ब्लॉकों और स्वास्थ्य इकाइयों तक संगठन के विस्तार तथा अधिक से अधिक कर्मचारियों को जोड़ने की रणनीति तैयार की गई।
बैठक के दौरान कर्मचारियों की लंबित समस्याओं, उनके त्वरित निस्तारण तथा नियमित मासिक समीक्षा पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठन की आगामी गतिविधियों और भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
संघ के पदाधिकारियों ने सभी एनएचएम कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि वार्षिक सदस्यता शुल्क 220 रुपये शीघ्र जमा कर संगठन की सदस्यता पर्ची प्राप्त कर लें, ताकि संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
बैठक के समापन पर जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला ने कहा कि "कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं का समाधान तथा संगठन की एकजुटता बनाए रखना संघ की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।"
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, प्रदीप सिंह, सौरभ सिंह, डॉ0 संजय सिंह, डॉ0 हिमांशु यादव, अरुण शर्मा, चरणजीत सिंह, ज्ञान नारायण, कृष्णानंद चौबे, ओमप्रकाश शुक्ला, संजय सिंह सहित कई कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्तिथ रहे।




